बड़हिया पोस्ट ऑफिस के पास से तीन शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Dec 2025 6:09 PM
उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार को बड़हिया थाना के पोस्ट ऑफिस के पास से तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार को बड़हिया थाना के पोस्ट ऑफिस के पास से तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन लोगों को शराब के नशे में पकड़ा गया. जिनमें मुंगेर जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी दौलतपुर निवासी महेंद्र शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, बेगूसराय जिला के टाउन थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी उपेंद्र साह के 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार साह एवं उसी गांव के बालदेव दास का 40 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार शामिल है. सभी की मेडिकल जांच कराने के बाद मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ——————————————————————————————————-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










