हत्या मामले में इश्तिहार चिपकाये जाने के 24 घंटा के अंदर 5 में से 3 फरार अभियुक्त ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर हत्याकांड के 24 घंटे में तीन अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. लक्ष्मीपुर गांव में 3-4 मई की मध्य रात्रि में अपने घर से थोड़ी दूर गोशाला में सो रहे 70 वर्षीय पशुपालक सुरो यादव उर्फ सुरेश यादव की पशु बांधने वाले खूंटे से पीटकर हत्या कर दी गयी थी. घटना में कुल आठ लोगों की संलिप्तता बतायी गयी, जिसमें तीन अज्ञात के अलावा पांच लोगों को नामजद किया गया. घटना में फरार चल रहे नामजद पांच अभियुक्तों के घर सोमवार को पुलिस द्वारा इश्तिहार चिपकाये गया. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि इश्तिहार चिपकाये जाने के 24 घंटे के अंदर नामजद तीन अभियुक्तों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है. कांड संख्या 135/25 के नामजद अभियुक्त वकील यादव, चंदन यादव व नंदन यादव न्यायालय ने में आत्मसमर्पण किया गया है. मृतक के पुत्र मनोज यादव द्वारा मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले नंदन यादव, वकील यादव, अभी कुमार, चंदन यादव व राजाराम यादव के पुत्र बिटू कुमार नामजद है. इनमें से अभी कुमार व बिट्टू कुमार फरार चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन