चोरी के मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. आरपीएफ किऊल पोस्ट के जवान इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा को लेकर लगातार प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे हैं. इसके तहत दो दिन पहले लखीसराय स्टेशन पर एक बच्चे के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहे एक चोर को पकड़ा गया था. बुधवार की सुबह आरपीएफ किऊल पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने किऊल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है. आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि ड्यूटी ऑफिसर दिलीप कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र पासवान उनके साथ प्लेटफॉर्म गश्ती, अपराधियों की निगरानी और पटना की ओर आने वाली ट्रेनों की जांच के दौरान बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे किऊल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर पर पहुंचे, तभी एक युवक अचानक भागने लगा. उसे आरपीएफ के सहयोग से पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसकी पहचान पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के कर्रा गांव निवासी 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई. गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सुनहरे रंग का रेडमी मोबाइल बरामद किया गया. घटनास्थल पर पहुंची पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव निवासी राजेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी शिखा देवी ने बताया कि यह लड़का उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा. मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए जब्ती सूची और गिरफ्तारी मेमो तैयार कर उक्त लड़के को आरपीएफ किऊल पोस्ट लाया गया. जिसके बाद मौके पर तैयार किये गये कागजात, मेमोरी कार्ड में संग्रहीत घटना की फोटो और शिखा देवी द्वारा लिखित शिकायत पत्र के आधार पर गिरफ्तार आरोपी को मामला दर्ज करने के लिए जीआरपी किऊल भेज दिया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद मोबाइल की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन