ePaper

छत के रास्ते घर में प्रवेश कर जेवरात व नकद की चोरी

Updated at : 06 Jun 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में प्रवेश कर जेवरात व नकद की चोरी

बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा डीह वार्ड नंबर 12 में बुधवार देर रात की घटना

विज्ञापन

बड़हिया. थाना क्षेत्र के खुटहा डीह वार्ड नंबर 12 स्थित शंकर सिंह के घर में बुधवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात व नकद की चोरी कर ली. मामले में शंकर सिंह की पत्नी टुन्नी देवी ने बड़हिया थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आवेदन में टुन्नी देवी ने बताया कि घर में सभी लोग बुधवार की देर रात सोये हुए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने छत पर चढ़कर घर के कमरे के अंदर प्रवेश किया, जिस कमरे में वे सभी सोये थे. उस कमरे को बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में रखी सोने की चेन, हार, झुमका, मंगलसूत्र, टीका, नथिया, लॉकेट व 50 हजार नगद की चोरी कर ली. सुबह जब वे लोग जगे, तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है. इसके बाद दरवाजा खुलवाया तो देखा, दूसरे कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा है और सभी कीमती सामान गायब है. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का आवेदन मिला है. पुलिस जांच कर रही है. घर में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद है. उसी के आधार पर मामले की जांच कर जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन