दामोदरपुर में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताई गयी ”स्पृहा” योजना की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

Lakhisari News : कानून की जानकारी और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दामोदरपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को न सिर्फ उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया, बल्कि बिहार विधिक सेवा प्राधिकार की नई पहल ‘स्पृहा’ योजना की भी विस्तार से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत कुमार की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय जिले के दामोदरपुर पंचायत स्थित दुर्गा एवं शिरोमणि बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को कानून, उनके अधिकारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कानूनी जानकारी प्राप्त की.

”स्पृहा” योजना पर रहा विशेष फोकस

शिविर के दौरान बिहार विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शुरू की गई नई पहल ”स्पृहा” (SPRUHA) योजना की विस्तार से जानकारी दी गई. बताया गया कि यह योजना जेल में बंद कैदियों, विचाराधीन बंदियों और उनके आश्रित परिवारों को कानूनी एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

पुनर्वास और मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास

अधिवक्ताओं ने बताया कि स्पृहा योजना का मुख्य उद्देश्य बंदियों के पुनर्वास को बढ़ावा देना और सजा पूरी करने के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से पुनः जोड़ना है. योजना के माध्यम से उनके परिवारों को भी आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

भीषण गर्मी के बावजूद जुटे ग्रामीण

तेज गर्मी के बावजूद शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उपस्थित लोगों ने विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं और अपने अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की.

कानूनी सवालों का दिया गया जवाब

शिविर में अधिवक्ता मनोज कुमार एवं पैरा लीगल वालंटियर मुकेश कुमार ने ग्रामीणों के कानूनी प्रश्नों का समाधान किया. उन्होंने लोगों को मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी और जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया.

जागरूकता से मिलेगा न्याय तक आसान पहुंच

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर न्याय एवं विधिक सहायता प्राप्त करने में मदद मिलती है. शिविर के अंत में लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की गई.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन