बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों की हड़ताल से आमलोग परेशान

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 02 Apr 2026 6:31 PM

विज्ञापन

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व डॉ संजय कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर महीना भर से राजस्व पदाधिकारी व कर्मचारी के चल रहे हड़ताल समाप्त कराने में पहल करने की अपील की

विज्ञापन

राजद नेता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हड़ताल समाप्त कराने में पहल करने की मांग

लखीसराय

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व डॉ संजय कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर महीना भर से राजस्व पदाधिकारी व कर्मचारी के चल रहे हड़ताल समाप्त कराने में पहल करने की अपील की. उन्होंने मुख्य सचिव को लिखे पत्र कहा कि इस हड़ताल के कारण पूरे बिहार राज्य की जनता का अंचल से संबंधित काम पूरी तरह ठप है और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है. विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र सहित जमीन से संबंधित परिमार्जन, दाखिल-खारिज के साथ-साथ अनेकों अन्य कार्य के लिए आम जनता में त्राहिमाम मचा हुआ है. आखिर यह विचारणीय विषय है कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद समेत अन्य पदों पर राजस्व विभाग के पदाधिकारियों की पदोन्नति की मांग पर सरकार चुप क्यों है. डीसीएलआर के पद को बिहार राजस्व विभाग से हटाकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधीन करने का क्या औचित्य है. उन्होंने मुख्य सचिव से महीनों दिन से चल रहे इस हड़ताल में शामिल अधिकारियों की उचित मांग पर विचार करते हुए इनके हड़ताल को समाप्त करवाने की मांग की है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन