खुटहा प्रीमियर लीग में गंगासराय व बीपी बॉयज की शानदार जीत
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 08 Jun 2026 6:59 PM
विज्ञापन
सोमवार रात खेले गए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगासराय ने अशोक धाम को चार विकेट से व बीपी बॉयज बेगूसराय ने वारिसलीगंज को आठ विकेट से हरा दिया. गंगासराय के साजन पासवान (23 गेंद, 72 रन) और बेगूसराय के आर्यक प्रभात (20 गेंद, 62 रन) अपनी-अपनी टीम की जीत के हीरो रहे.
विज्ञापन
बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार
खुटहा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 में सोमवार रात खेले गये दोनों मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला. पहले मैच में गंगासराय ने अशोक धाम को चार विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीपी बॉयज बेगूसराय ने वारिसलीगंज को आठ विकेट से पराजित कर अगले दौर में जगह बनायी.पहले मैच में अशोक धाम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 138/7 रन बनाये. जवाब में गंगासराय की टीम ने 9.2 ओवर में 141/6 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गंगासराय की जीत के नायक साजन पासवान रहे, जिन्होंने मात्र 23 गेंदों पर 72 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने नौ छक्के और चार चौके लगाये. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
दूसरे मैच में वारिसलीगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 115/8 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपी बॉयज बेगूसराय की टीम ने महज 6.3 ओवर में 120/2 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. टीम की ओर से आर्यक प्रभात ने 20 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










