एनएच-80 पर बाइक का टायर फटा, दो युवक गंभीर रूप से घायल; एक पटना रेफर

फोटो- एंबुलेंस से घायल को पटना ले जाते परिजन | Prabhat Khabar Network
एनएच-80 पर बड़हिया के पास चलती बाइक का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को पटना रेफर किया गया है।
Road Accident: बड़हिया (लखीसराय). थाना क्षेत्र के गंगासराय महावीर मंदिर और बड़की कुआं के समीप शनिवार को एनएच-80 पर बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्रतापपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
चलती बाइक का अगला टायर फटने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से बड़हिया बाजार से अपने गांव लौट रहे थे. गंगासराय महावीर मंदिर और बड़की कुआं के बीच अचानक बाइक का अगला टायर फट गया. टायर फटते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.
एक युवक की हालत गंभीर, पटना रेफर
घायलों की पहचान गढ़ लक्ष्मीपुर निवासी 28 वर्षीय राजकुमार सिंह और सुबोध सिंह के रूप में हुई है. राजकुमार सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वहीं सुबोध सिंह का इलाज प्रतापपुर स्थित निजी अस्पताल में जारी है.
स्थानीय लोगों ने दिखायी तत्परता
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया. समय पर मिली मदद से घायलों का इलाज शुरू हो सका.
पूर्व पैक्स अध्यक्ष के भाई हैं घायल
Road Accident: स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल राजकुमार सिंह गढ़ लक्ष्मीपुर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष नुनु बाबू के भाई हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बाद में गंभीर रूप से घायल राजकुमार सिंह को एंबुलेंस से पटना ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










