मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत
Published by : BASANT YADAV Updated At : 08 Jun 2026 9:57 PM
विज्ञापन
लखीसराय में सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई व लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
विज्ञापन
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
मौसम ने अचानक सोमवार को करवट ले ली. दोपहर करीब एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गये और तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गयी. इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल उमड़ आये और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया. जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई. पश्चिम-उत्तर दिशा में अपेक्षाकृत तेज बारिश की सूचना है.तेज हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में बादल बिना बरसे ही आगे निकल गये, जिससे वहां सिर्फ हल्की फुहारें पड़ीं. मौसम विभाग ने पहले ही आंधी-तूफान के साथ बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान जारी किया था, हालांकि राहत की बात यह रही कि जिले में कहीं से भी बिजली गिरने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. स्थानीय लोग लंबे समय से इस तरह के मौसम का इंतजार कर रहे थे. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. बाजारों और सड़कों पर भी मौसम सुहाना होने से चहल-पहल बढ़ गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










