प्रेमी युगल सूर्यगढ़ा थाना में हुए उपस्थित
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Nov 2025 6:45 PM
विज्ञापन
प्रेमी को गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश
विज्ञापन
प्रेमी को गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश
सूर्यगढ़ा. विगत तीन सितंबर को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी लापता थी. जो अपने प्रेमी के साथ सूर्यगढ़ा थाना आकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई. पुलिस ने किशोरी के प्रेमी करण कुमार को सूर्यगढ़ा थाना में विधिवत गिरफ्तार कर शनिवार को उसे लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. करण कुमार के रहने वाले रामनाथ चौधरी का पुत्र है. उक्त मामले में करण कुमार सहित आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. किशोरी की मां द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या310/25 के तहत अपहरण मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस के मुताबिक सूर्यगढ़ा थाना में किशोरी का 180 बीएनएसएस का बयान दर्ज किया गया है. किशोरी अभी पुलिस के संरक्षण में है, उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










