हिंदी व संस्कृत की परीक्षा के साथ 19 वीं प्री बोर्ड परीक्षा शुरू

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 07 Dec 2025 5:34 PM

विज्ञापन

हिंदी व संस्कृत की परीक्षा के साथ 19 वीं प्री बोर्ड परीक्षा शुरू

विज्ञापन

368 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा बड़हिया. जिले की शैक्षणिक संस्था प्रतिभा चयन एकता मंच बड़हिया लखीसराय के तत्वावधान में मैट्रिक व इंटरमीडिएट विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित 19 वीं प्री बोर्ड परीक्षा लखीसराय जिले एवं इसके समीपवर्ती जिले के सात परीक्षा केंद्रों आयोजित हुई. प्रथम दिन कक्षा 10वीं की हिंदी व संस्कृत तथा इंटरमीडिएट की भौतिकी व रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई. मंच के अध्यक्ष डॉ रामरुप दास, उपाध्यक्ष डॉ रामप्रवेश सिंह एवं सचिव पीयूष कुमार झा ने बताया कि बड़हिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 25 चुहरचक स्थित मंच के मुख्यालय में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व संयुक्त सचिव हेमलता कुमारी झा की निगरानी में 35, तहदिया स्थित भविष्य भारती शिक्षण संस्थान में केंद्राधीक्षक कन्हैया कुमार पाठक व सुरेंद्र सिंह की देखरेख में 30, पटना जिला के रामपुर डुमरा में मंच के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्रवण कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्याम कुमार की निगरानी में 62, रामगढ़ चौक प्रखंड के उच्च विद्यालय महसौरा में शंकर कुमार झा की देखरेख में 17, कजरा थाना अंतर्गत दी एलाइट कोचिंग सेंटर मदनपुर कजरा में मंच के कजरा अंचल प्रभारी पवन कुमार एवं अभिषेक कुमार की देखरेख में 55, मेदनीचौकी थाना अंतर्गत फाउंडेशन क्लासेज अमरपुर में शिक्षक आकाश कुमार व गौतम कुमार की निगरानी में 55 तथा मुंगेर जिला अंतर्गत अनन्या क्लासेज फरदा में मुंगेर जिला प्रभारी विकास कुमार मिश्रा एवं मंच के सह परीक्षा नियंत्रक प्रिंस कुमार की देखरेख में 114 छात्र-छात्राओं ने मॉडल परीक्षा दी. परीक्षा में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर दी गयी. 19 वीं प्री बोर्ड परीक्षा में कुल 368 छात्र-छात्राएं शामिल रहे. प्रथम पाली में मैट्रिक की हिंदी तथा इंटरमीडिएट की भौतिकी तथा द्वितीय पाली में मैट्रिक की संस्कृत तथा इंटरमीडिएट के रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित हुई. इस संबंध में सचिव पीयूष कुमार झा ने बताया कि मंच द्वारा विगत 19 वर्षों से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षा की तर्ज पर प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन जा रहा है. जिससे छात्र काफी लाभान्वित होते हैं. परीक्षा संचालन में शिक्षक रवींद्र वर्मा, सुरेंद्र शर्मा वर्मा, गौतम कुमार पाठक, अमरकांत, छोटू कुमार, पूजा राज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 14 दिसंबर को कक्षा दशम की गणित एवं विज्ञान तथा इंटरमीडिएट की अंग्रेजी एवं हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन