जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर कई लोगों से राशि की ठगी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

शिक्षक रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहरौरा में कार्यरत है.
टाउन थाना में शिक्षक के खिलाफ तीन मामला था दर्ज, जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर और भी लोगों से राशि ठगने का आरोप पुलिस ने गिरफ्तार शिक्षक को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा लखीसराय. टाउन थाना की पुलिस बुधवार को छोटी दरगाह से एक शिक्षक को जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर राशि ठगने के आरोप में उनके घर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शिक्षक छोटी दरगाह वार्ड नंबर 11 निवासी सलीम अहमद के पुत्र मोहम्मद परवेज के रूप में पहचान की गयी है. उक्त शिक्षक रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहरौरा में कार्यरत है. शिक्षक के खिलाफ जमीन लिखने के नाम पर लाखों की ठगी के साथ ही छिनतई का भी आरोप है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षक मो परवेज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. शिक्षक पर उनके ही मुहल्ले के मो नोमान वक़्कन के पुत्र मो शकील द्वारा जमीन के साथ घर बेचने के नाम पर उनसे 10 लाख का चेक एवं एक लाख पे-फोन से लेने तथा जब एग्रीमेंट के आधार पर जमीन रजिस्ट्री नहीं होने पर राशि वापसी की मांग की तो उनके साथ गाली-गलौज करने का आरोप है. जबकि जमुई जिले के सोनाय अमरथ निवासी शमीम अहमद की पत्नी मोमिना खातून ने टाउन थाना में एक आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र अबुसान एवं सैयद अरमान से शिक्षक मोहम्मद परवेज आलम ने एक जमीन खरीदने के लिए 8 लाख 65 हजार रुपये लिया एवं जमीन नहीं लिखने पर जब राशि वापस करने के लिए शिक्षक के घर उनके पुत्र पहुंचे तो शिक्षक के घर की महिला उनके साथ गाली-गलौज करने लगी. वहीं शिक्षक मोहम्मद परवेज आलम पहुंचा तो उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा एवं पैसा नहीं देने की बात कही. शिक्षक परवेज के मोहल्ले के एसएम नोमान के पुत्र एसम दानिश ने टाउन थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शिक्षक मोहम्मद परवेज अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट किया एवं 8 ग्राम का सोने का चैन व 40 हजार नकद राशि छीन लिया. जिसे लेकर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त शिक्षक द्वारा एक दो नहीं बल्कि जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रुपये लोगों से लिया है. शिक्षक जमीन की दलाली भी करता था. मोटी रकम आने के कारण शिक्षक का लोभ बढ़ते गया एवं जमीन माफिया का कार्य में संलिप्त हो गया. फिलहाल अभी तक टाउन थाना के सामने तीन मामला सामने आया है. शिक्षक की गिरफ्तारी से और भी राज खुलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




