एचआईवी एड्स जागरूकता को लेकर 24 फरवरी से 12 मार्च तक विशेष अभियान

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Feb 2026 6:37 PM

विज्ञापन

. जिले में 27, 28 फरवरी एवं दो मार्च को क्रमशः पिपरिया दियारा,

विज्ञापन

अभियान की सफलता के लिए सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन

लखीसराय. बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव के निर्देशानुसार एचआईवी एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत 24 फरवरी से 12 मार्च तक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम संचालित किया जायेगा. अभियान के शुरुआत व सफल आयोजन के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीएस सह प्रभारी सीएस डॉ राकेश कुमार, एचआईवी एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास शर्मा, अपर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके भारती एवं डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ राकेश ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के साथ होली पर्व के अवसर पर जिले में आने वाले प्रवासी लोगों के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना व जांच, परामर्श और उपचार सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. जिले में 27, 28 फरवरी एवं दो मार्च को क्रमशः पिपरिया दियारा, जानपुर बड़हिया एवं अबगिल हुसैना सूर्यगढ़ा में कुल तीन एकीकृत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे. अभियान के सफल संचालन के लिए ही जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकारी समूह की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. डॉ श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में एचआईवी एवं उपदंश सिफलिस जांच, समेकित परामर्श एवं परीक्षण केंद्र की सेवा परामर्श और जांच, गर्भवती महिला की जांच एवं उपचार केंद्र से जोड़ने की व्यवस्था, हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच, क्षय रोग के लिए बलगम जांच, रक्त शर्करा तथा उच्च रक्तचाप की जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा. अभियान के दौरान एचआईवी संक्रमण के फैलने के प्रमुख मार्ग, जोखिमपूर्ण व्यवहार से बचाव, सुरक्षित व्यवहार अपनाने, निरोध के उपयोग, यौन संचारित संक्रमण सेवाओं तथा एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2017 के प्रावधान को लेकर भी व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. जिलेवासियों से अपील किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें.

——————————————————————————————————-

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन