बड़हिया में वज्रपात से 64 वर्षीय वृद्ध की मौत
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतन टोला खुटहा में मंगलवार की दोपहर आयी आंधी-बारिश के साथ वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी
विज्ञापन
बड़हिया.
थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतन टोला खुटहा में मंगलवार की दोपहर आयी आंधी-बारिश के साथ वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी. वहीं फसल को नुकसान भी भारी क्षति पहुंची है. 64 वर्षीय मृतक वृद्ध की पहचान स्व. बीनो सिंह के 64 वर्षीय पुत्र रामविलास सिंह के रूप में है. जानकारी के अनुसार रामविलास सिंह खेत से जलावन लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने के बीच ठनका गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है. वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










