पीरीबाजार थाने के समीप झुका विद्युत पोल, हादसे का डर
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय पीरीबाजार थाना के समीप मुख्य सड़क के किनारे पिछले कई दिनों से खतरनाक ढंग से झुका हुआ एक विद्युत पोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है
विज्ञापन
पीरीबाजार
. स्थानीय पीरीबाजार थाना के समीप मुख्य सड़क के किनारे पिछले कई दिनों से खतरनाक ढंग से झुका हुआ एक विद्युत पोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है. पोल का झुकाव मुख्य मार्ग की ओर होने के कारण यह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. इसके बावजूद, विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या से पूरी तरह बेखबर बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. यह मार्ग क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक है. पीरी बाजार थाना के समीप होने के कारण यहां चौबीसों घंटे प्रशासनिक और आम वाहनों की आवाजाही लगी रहती है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन इस रास्ते से सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बसें और राहगीर गुजरते हैं. विद्युत पोल का संतुलन इस कदर बिगड़ा हुआ है कि कभी भी गिर सकता है. क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, वाहन चालकों और व्यवसायियों ने जिला प्रशासन तथा विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि मॉनसून के दस्तक देने से पहले और किसी भी अप्रिय घटना के घटने से पूर्व इस झुके हुए पोल को दुरुस्त कर नए सिरे से सुदृढ़ किया जाय, ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और निर्बाध हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










