लंबी छुट्टी पर गये एसपी अवधेश दीक्षित, वैभव शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Mar 2026 6:35 PM

विज्ञापन

जिले के पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित शनिवार की शाम से लंबी छुट्टी पर चले गये हैं

विज्ञापन

आर्थिक अपराध इकाई पटना के साइबर एसपी हैं आईपीएस वैभव शर्मा

लखीसराय

जिले के पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित शनिवार की शाम से लंबी छुट्टी पर चले गये हैं. जिसके बाद राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा आर्थिक अपराध इकाई पटना के साइबर एसपी वैभव शर्मा को लखीसराय एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा रविवार की देर शाम तक लखीसराय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे. यहां बता दें कि इसी सप्ताह जिले के कजरा सोलर प्लांट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा भी होने की संभावना है. जिसे देखते हुए नये एसपी रविवार की देर शाम तक लखीसराय पहुंचने के बाद विधि व्यवस्था का जायजा लेंगे. 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा कटिहार में भी एसपी के पद रह चुके हैं.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन