जनता दरबार में जमीन विवाद के छह मामलों की हुई सुनवाई
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 31 Jan 2026 6:40 PM
विज्ञापन
जनता दरबार में जमीन विवाद के छह मामलों की हुई सुनवाई
विज्ञापन
दो मामलों का निष्पादन, शेष मामलों में अगली तिथि के लिए भेजा जायेगा नोटिस
हलसी. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन एवं अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई की गयी. जनता दरबार के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये लोगों ने बारी-बारी से अपना पक्ष रखा. इसमें लालपुर गांव निवासी स्व विपत पासवान बनाम स्व बच्चु यादव के बीच रैयती भूमि से संबंधित आपसी विवाद, फतेहपुर गांव से स्व जगदीश सिंह के पुत्र हरे राम सिंह बनाम अशोक सिंह के पुत्र दिवाकर कुमार एवं सत्यम कुमार के बीच जमीन विवाद तथा दीरा गांव निवासी देवी यादव के पुत्र बालेश्वर यादव बनाम जोगन यादव के पुत्र भोला यादव एवं शिवचरण यादव के बीच रैयती जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर विवाद शामिल है. इस संबंध में अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि शनिवार को कुल छह पुराने मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति हुई. दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. शेष मामलों की अगली सुनवाई के लिए आगामी शनिवार को जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए दोनों पक्षों को नोटिस भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों का त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आपसी विवाद को समय रहते निपटाया जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










