गरीबनगर में आज से श्री श्री 1008 महारुद्र हनुमान महायज्ञ शुरू

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Apr 2026 5:53 PM

विज्ञापन

गरीबनगर में आज से श्री श्री 1008 महारुद्र हनुमान महायज्ञ

विज्ञापन

महायज्ञ को लेकर सारी तैयारी पूरी, आज निकाली जायेगी भव्य कलश शोभायात्रा

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के गरीबनगर गांव में मंगलवार को श्री श्री 1008 महारुद्र हनुमान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ होगा. आगामी एक मई तक चलने वाले इस 11 दिवसीय महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

551 कन्याओं के साथ निकलेगी कलश शोभायात्रा

यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में यज्ञ स्थल से कलश जल भरन शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें 551 युवतियां सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी. शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गरीबनगर, इमाननगर, पुराना सलेमपुर होते हुए सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के पटेलपुर स्थित किऊल नदी के रूईयापट्टी घाट तक जायेगी.

बनारस से पधारे आचार्य करायेंगे जलभरण

मंगलवार की सुबह छह बजे किऊल नदी तट पर बनारस से पधारे आचार्य आदित्य नारायण पांडेय व स्थानीय पंडित प्रेमचंद मिश्रा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवायेंगे. इसके बाद शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंचेगी व विधिवत यज्ञ का शुभारंभ होगा.

डिज्नीलैंड मेला व 51 प्रतिमायें बनेंगी आकर्षण का केंद्र

महायज्ञ के दौरान परिसर में डिज्नीलैंड प्रदर्शनी मेला, मीना बाजार, झूला, तारामाची व जलपरी मोटर का कुआं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होंगे. यज्ञ स्थल पर देवी-देवताओं समेत कुल 51 प्रतिमायें स्थापित की गयी हैं. एलईडी लाइट से सुसज्जित भव्य तोरण द्वार भी श्रद्धालुओं को लुभायेंगे.

मथुरा के कथावाचक सुनाएंगे कथा, होगी रासलीला

आयोजन के दौरान बृजधाम मथुरा से पधारे कथावाचक देवी-देवताओं की कथा का वाचन करेंगे. वहीं स्वामी रोहित जी की रासलीला का भी आयोजन किया जायेगा. यज्ञ समिति के सहयोगी संदीप पटेल व श्याम देव कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी. आयोजन को सफल बनाने में गांव के दर्जनों कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन