शराब के नशे में घूमते हुए सात शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Nov 2025 5:51 PM
शराब के नशे में घूमते हुए सात शराबी गिरफ्तार
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने गश्ती के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से शराब के नशे में घूम रहे सात शराबियों को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दोकरिया मोड़ के पास से सूर्यगढ़ा निवासी नाको पासवान के पुत्र अमरजीत पासवान व सीताराम पासवान के पुत्र अनिरूद्ध पासवान, पटना जिला के खुशरूपुर फुलवरिया निवासी रघु पंडित के पुत्र सुधीर पंडित, किऊल थाना क्षेत्र के हाकिमगंज से गढ़ी विशनपुर निवासी कपिल यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, मतलू यादव के पुत्र बबलू यादव, हलसी थाना क्षेत्र के ककरौरी से ककरौरी वार्ड नंबर एक निवासी बाला बिंद के पुत्र संजय बिंद, बड़हिया से शेखोपुर निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र मुकेश कुमार राय को गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










