पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी के सचिव अनिमेष को मिला राज्यस्तरीय एवार्ड

पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी के सचिव अनिमेष कुमार को 44वां वार्षिक अधिवेशन पटना में गेट लाइब्रेरी सूर्या पूरी में बिहार पेंशनर समाज के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ जितेंद्र प्रसाद ने रविवार को राज्यस्तरीय एवार्ड दिया
मेदनीचौकी पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी के सचिव अनिमेष कुमार को 44वां वार्षिक अधिवेशन पटना में गेट लाइब्रेरी सूर्या पूरी में बिहार पेंशनर समाज के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ जितेंद्र प्रसाद ने रविवार को राज्यस्तरीय एवार्ड दिया. बिहार पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी के सचिव अनिमेष कुमार ने बताया कि इस यह अवार्ड एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक सदस्यता अभियान में पेंशनर समाज के सदस्यों को सूर्यगढ़ा पूर्वी का अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए दिया गया. उन्होंने बताया कि ये अवार्ड लखीसराय जिला सचिव गणेश शंकर सिंह और उन्हें संयुक्त रूप से मिला है. वहीं यह अवार्ड पिछले साल भी सदस्य बनाने और पत्रिका लेने को लेकर मिला था. इस सम्मान के लिए बिहार पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी अमरपुर के सदस्यों में खुशी की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




