भाईचारे, प्रेम व करुणा का संदेश देता है सत्संग

Updated at : 12 Mar 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
भाईचारे, प्रेम व करुणा का संदेश देता है सत्संग

प्रखंड के खर्रा गांव में गुरुवार को कजरा निरंकारी शाखा के तत्वावधान में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा प्रखंड के खर्रा गांव में गुरुवार को कजरा निरंकारी शाखा के तत्वावधान में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा के मुखी महात्मा त्रिलोकी साव ने किया. सत्संग में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर से पधारे आजाद जी ने गुरु गद्दी पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया. इस अवसर पर महात्मा त्रिलोकी साव ने बताया कि दिल्ली स्थित निरंकारी मिशन के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक शाखा द्वारा अपने अधीनस्थ गांवों में नियमित रूप से सत्संग का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में नफरत, मतभेद और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे माहौल में प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देने के लिए निरंकारी सत्संग की विशेष महत्ता है. सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा हरदेव सिंह जी महाराज के विचारों को भजन और प्रवचन के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर कैलाश राम, शंकर पंडित, बाबूलाल पंडित, बहन किरण देवी, पायल देवी, काजल कुमारी, अमन राज, रुकमणी देवी सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन रामकरण पंडित ने किया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन