रोटरी क्लब कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार : डीजी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 02 Apr 2026 6:54 PM

विज्ञापन

रोटरी क्लब लखीसराय के तत्वावधान में गुरुवार को डीजी का कार्यक्रम सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ

विज्ञापन

डीजी ने रोटरी क्लब लखीसराय को और अधिक सामाजिक सेवा और जन सेवा करने के लिए किया प्रेरित

लखीसराय

रोटरी क्लब लखीसराय के तत्वावधान में गुरुवार को डीजी का कार्यक्रम सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि सह बिहार झारखंड के रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता जी का स्वागत सचिव रोटेरियन रामयतन कुमार ने किया. वहीं अंग वस्त्र प्रो. निर्मला कुमारी द्वारा प्रदान किया गया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक गवर्नर डॉ अरुण कुमार का स्वागत एक फूल का पौधा देकर किया गया. मौके पर सभी रोटेरियन अपने-अपने विचार व्यक्त किये और रोटरी क्लब लखीसराय द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताने का काम किया. अंत में डीजी रोटेरियन नम्रता नाथ ने अपनी शुभकामनाएं दी और रोटरी क्लब लखीसराय को और अधिक सामाजिक सेवा और जन सेवा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब आपके साथ कदम में कदम मिलाकर के चलेगी. आप जितना खर्च करेंगे उस खर्चे में बिहार झारखंड रोटरी क्लब की भी सहभागिता होगी. इसके लिए सही तरीके से प्रोजेक्ट बनाकर के सामाजिक कार्यों जैसे शुद्ध जल की व्यवस्था, बैठने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, मेडिकल कैंप की व्यवस्था आदि के संबंध में आप लोग विचार करें और प्रोजेक्ट बना करके दें. रोटरी क्लब बिहार झारखंड उसमें निश्चित रूप से मदद भी करेगी. इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुनींद्र झा, अरविंद कुमार भारती, सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व सचिव दिलखुश कुमार, संजय कुमार, अविनाश कुमार, रोहित कुमार आदि की सहभागिता रही. मौके पर डीजी के द्वारा लाल इंटरनेशनल विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार को पीन देकर आज से उन्हें रोटेरियन घोषित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन मुनींद्र झा के द्वारा किया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन