ऐतिहासिक धरोहरें जिले सहित राज्य की विरासत को भी करती समृद्ध: डीएम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 11 Dec 2025 6:10 PM

विज्ञापन

जिले के सात संरक्षित पुरातात्विक स्थलों के विकास एवं संवर्द्धन के लिए एक गुरुवार को डीएम कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, संरक्षण तकनीकों के इस्तेमाल को लेकर डीएम ने की बैठक

स्थानीय समाज में धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर किया विस्तृत विचार-विमर्श

लखीसराय. जिले के सात संरक्षित पुरातात्विक स्थलों के विकास एवं संवर्द्धन के लिए एक गुरुवार को डीएम कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य जिले में स्थित घोषित पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, संरक्षण तकनीकों के इस्तेमाल तथा स्थानीय समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत विचार-विमर्श करना था. बैठक का मुख्य लक्ष्य था कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पुरातात्विक स्थलों के महत्व को पहुंचाया जाय तथा उनके संरक्षण में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाय. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न पुरातत्वविदों, इतिहासकारों तथा विशेषज्ञों के सुझाव प्राप्त किये. प्राप्त सलाहों के आधार पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लखीसराय की ऐतिहासिक धरोहरें न केवल जिले की पहचान हैं, बल्कि राज्य और देश की सांस्कृतिक विरासत को भी समृद्ध करती हैं. इनके संरक्षण में कोई शिथिलता स्वीकार्य नहीं है. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी सात संरक्षित पुरातात्विक स्थलों की वर्तमान स्थिति, विकास की संभावनाओं तथा आवश्यक सुधारों को ध्यान में रखते हुए 2-3 पृष्ठों का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाय. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह विवरणिका निर्धारित समय सीमा में तैयार कर विभाग को उपलब्ध करायी जाय. पुरातात्विक स्थलों की सुरक्षा, संरक्षण तथा पर्यटन विकास से जिले में आर्थिक गतिविधियों को भी नयी दिशा मिलेगी. उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे पुरातात्विक धरोहरों की रक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और उन्हें नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहें. इस अवसर पर अपर समाहर्ता नीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी पर्यटन शशि कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

————————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन