पुरानी बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 12 Dec 2025 5:40 PM

विज्ञापन

स्थानीय नगर परिषद के द्वारा शुक्रवार को पुरानी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

विज्ञापन

एक दुकान से एक हजार रुपये वसूला गया जुर्माना

शहीद द्वार से जिप अध्यक्ष के आवास तक चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

लखीसराय. स्थानीय नगर परिषद के द्वारा शुक्रवार को पुरानी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान फुटपाथ को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का समान हटाकर चेतावनी दी गयी. कहा गया कि फुटपाथ पर अगर अतिक्रमण किया गया तो दुकानदारों का समान जब्त किया जायेगा साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूल की जायेगी. पुरानी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान पहली बार चलाया गया. जिसके कारण अधिकांश दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक दुकानदार से एक हजार रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किया गया. इस अभियान में स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा, नक्शा प्रभारी वीरेंद्र कुमार, सहायक टैक्स जमादार विजय कुमार, आदेशपाल कार्यानंद प्रसाद व टाउन थाना की पुलिस भी मौजूद थे.

————————————————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन