केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Mar 2026 5:57 PM

विज्ञापन

जिले के नव मनोनीत जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रामानुज सिंह सोमवार को पटना में केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिले

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर केंद्रीय मंत्री के प्रति जताया आभार

लखीसराय

जिले के नव मनोनीत जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रामानुज सिंह सोमवार को पटना में केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिले. उनके साथ जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास प्रसाद सिंह भी केंद्रीय मंत्री श्री सिंह से मुलाकात की. इस दौरान नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को शॉल व बुके भेंटकर जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आभार प्रकट किया. बता दें कि रामानुज सिंह को विगत दिनों लखीसराय जिला जदयू का जिलाध्यक्ष बनाया गया था. इससे पूर्व सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल काफी समय से जदयू के जिलाध्यक्ष के पद को संभाले हुए थे. उनके विधायक बनने के बाद जदयू के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष के रूप में रामानंद सिंह को मनोनीत किया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन