अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस को सूचना नहीं
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
इतवारी कोड़ा के 45 वर्षीय पुत्र कजरू कोड़ा ने शनिवार की देर रात रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिये बिना कर दिया अंतिम संस्कार
चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र की कुंदर पंचायत के गोबरदाहा कोड़ासी गांव निवासी इतवारी कोड़ा के 45 वर्षीय पुत्र कजरू कोड़ा ने शनिवार की देर रात रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घटना उस समय घटी जब सब लोग खाना खा कर सोने चले गये थे. जब परिजन सुबह उठे तो देखा कि कजरू कोड़ा फांसी से लटका हुआ है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे रस्सी काट कर नीचे उतार कर जंगल में रीति रिवाज के साथ उसका दाह संस्कार कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना कि जानकारी के बाद गांव में कोहराम मच गया और दर्जनों लोगों ने उनके घर पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेने लगे. इधर, चानन थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस संबंध में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है, फिर भी वे इस संबंध में पता लगा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










