मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों की बैठक

मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों की बैठक
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के कार्यपालक सहायकों ने मानदेय बढ़ोतरी एवं अन्य मांगों को लेकर बुधवार को बाह्य में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक कार्य में शामिल हुए. मौके पर कार्यपालक सहायकों ने बताया कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया था कि एक सप्ताह के भीतर मानदेय बढ़ोतरी से संबंधित पत्र जारी कर दिया जायेगा, लेकिन तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी विभागीय आदेश निर्गत नहीं हुआ है. इस पर कार्यपालक सहायकों ने गहरा आक्रोश जताया. तीन दिनों तक सभी कार्यपालक सहायक काला पट्टी लगाकर कार्य करेंगे. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभी कार्यपालक सहायक में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी पत्र जारी नहीं किया गया तो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हड़ताल की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




