सुहागिन महिलाओं ने की आवंला वृक्ष की पूजा, सुख समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने की आवंला वृक्ष की पूजा, सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को अक्षय नवमी विधि विधान के साथ मनाया. महिलाओं ने परिवार की सुख, समृद्धि व स्वस्थ जीवन की कामनाओं के साथ आंवला वृक्ष की पूजा की. सूर्यगढ़ा थाना परिसर स्थित साकेत धाम ठाकुरबाड़ी, जकरपुरा गांव स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी सहित सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना करती नजर आयीं. इस मौके पर लोगों ने सपरिवार आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया.

महिलाओं ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाये जाने वाले इस आंवला नवमी पर्व पर रविवार को स्नान कर सौभाग्यवती महिलाओं ने आंवला पेड़ की जड़ में दूध, रोली, अक्षत, फूल, गंध चढ़ाया. फिर पेड़ की परिक्रमा की व घी के दीये जलाए. महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे कथा का वाचन कर आंवले के पेड़ का पूजन किया. वृक्ष को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित कर विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर मां गौरी की आरती की. उसी वृक्ष के नीचे बैठकर सह परिवार भोजन ग्रहण किया. इस दौरान कई महिलाएं अपने पति और पुत्र की दीर्घायु सहित परिवार के लिए आरोग्यता और सुख सौभाग्य की मंगल कामना करती हुई नजर आयी.

आंवला वृक्ष में देवताओं का वास

मान्यता है कि आंवले के पेड़ में देवताओं का वास होता है. भगवान विष्णु व शिव आंवले के वृक्ष में वास करते हैं. इसी कारण आंवला नवमीं पर आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है. यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है. बताया गया कि इस दिन किया गया तप, जप, दान आदि व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करता है. आंवले के पेड़ की पूजा करने के एक कारण यह भी है कि आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है. विभिन्न रूपों में इसका सेवन बीमारियों को दूर करता है. ज्योतिषाचार्य सह राष्ट्रीय कथावाचक उमाशंकर व्यास ने बताया कि इस दिन आंवला वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व है. कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवला के वृक्ष पर निवास करते हैं. आंवला नवमी पर आंवला वृक्ष के पूजन व दान पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन