विवाहिता ने फंदे से लटक दी जान
विवाहिता ने फंदे से लटक दी जान
सूर्यगढ़ा. मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोनी पार गांव में पारिवारिक विवाद के कारण 20 वर्षीय विवाहिता कोमल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार रात नौ बजे की है. पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह शव को बरामद कर सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया. महिला कोनीपार गांव के रहने वाले साजन सहनी की पत्नी थी. मानिकपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि महिला अपने घर में ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का पति बेंगलुरु में मजदूरी करता है. बच्चों का कोमल कुमारी को दो वर्ष की पुत्री है. पुलिस के मुताबिक महिला का मायका बेगूसराय का दंडारी गांव था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










