मुखिया की बैठक में कई स्वाच्छता कर्मी नदारद
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
चौरा राजपुर पंचायत के डब्ल्यूपीयू भगतपुर में शुक्रवार को पंचायत की मुखिया दीपा कुमारी की अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मी की बैठक की गयी
विज्ञापन
पीरीबाजार.
थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के डब्ल्यूपीयू भगतपुर में शुक्रवार को पंचायत की मुखिया दीपा कुमारी की अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मी की बैठक की गयी. जिसमें सभी स्वच्छता कर्मी को स्वच्छता किट, टूल, डब्बा एवं ई-रिक्शा आदि जो भी मरम्मतीकरण के लिए हो उसे लेकर बैठक में पहुंचने का निर्देश दिया गया था. जिसमें कुछ स्वच्छता कर्मी सामग्री को लेकर पहुंचे भी, लेकिन अधिकांश के नहीं पहुंचने पर उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया कि उनकी जो भी समस्या हो उसे मुखिया को अवगत करायें. यदि एक सप्ताह के अंदर इस संबंध में मुखिया को अवगत नहीं कराया गया तो वैसे स्वच्छता कर्मी को हटाकर दूसरे स्वच्छता कर्मी की बहाली की जायेगी.साथ ही कहा गया कि वैसे स्वच्छता कर्मी जो अपने कार्य के प्रति उदासीन हैं वैसे स्वच्छता कर्मी को निष्कासित कर नये स्वच्छता कर्मी की बहाली की जायेगी. बैठक में पंचायत सचिव सुधीर महतो, मुखिया दीपा कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुनील बिंद, धीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










