निर्माण कामगार फेडरेशन की बैठक में मनोज तांती को चुना गया नया अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय भाकपा कार्यालय में गुरुवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव यादव की अध्यक्षता में निर्माण कामगार फेडरेशन जिला इकाई की बैठक हुई

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय भाकपा कार्यालय में गुरुवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव यादव की अध्यक्षता में निर्माण कामगार फेडरेशन जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक में फेडरेशन के जिलाध्यक्ष क्रांति राम को अनुशासनहीनता के आरोप में सर्वसम्मति से पद से हटा दिया गया तथा सदस्यों ने सर्वसम्मति से लखीसराय के मनोज तांती को फेडरेशन का जिलाध्यक्ष चुना. जिला सचिव अनिल राम द्वारा जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनहीनता का प्रस्ताव लाया गया. जिस बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. जिलाध्यक्ष पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया. विभाग का पोर्टल बंद रहने की वजह से निर्माण कामगारों में इसे लेकर असंतोष देखा गया. निर्माण कामगारों का कहना था कि साजिश के तहत निर्माण कामगारों को सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है. निर्माण कामगारों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है. जिसका संचालन बिहार सरकार द्वारा एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है. अब पोर्टल हमेशा बंद रहता है. इसमें अविलंब सुधार लाया जाय, ताकि निर्माण कामगारों को सरकार के योजनाओं का लाभ मिल सके. बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. फेडरेशन के जिला संरक्षक सह एटक के जिला महासचिव जनार्दन सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्र सरकार द्वारा निर्माण कामगारों को वस्त्र योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से पांच हजार रुपये दिया गया है. मजदूरों का पैसा ही मजदूरों को देकर केंद्र सरकार अपनी वाहवाही व चुनावी फायदा लेने में जुटी है. यह योजना पूर्व से चली आ रही है. मजदूरों का पैसा जमा होता है और उसी से मजदूरों को योजना का लाभ भी मिलता है. बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. मौके पर जिला संरक्षक जनार्दन सिंह, जिला सचिव अनिल राम, जिलाध्यक्ष मनोज तांती जिला कमेटी सदस्य राजगीर भगत, राजाराम महतो सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन