सूर्यगढ़ा में देर रात आगलगी, तीन काठ गुमटी जलकर नष्ट
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Mar 2026 5:35 PM
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा में देर रात आगलगी, तीन काठ गुमटी जलकर नष्ट
विज्ञापन
दो बाइक सर्विसिंग दुकान व एक सैलून राख, तीन लाख से अधिक की क्षति का अनुमान
सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन स्थित कमला ऑयल सेंटर के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात कारण से आग लग गयी. आगलगी में तीन काठ गुमटी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी. घटना सोमवार व मंगलवार के बीच रात करीब डेढ़ बजे की बतायी गयी है. सूचना मिलने के बाद सूर्यगढ़ा थाना से मिनी दमकल घटनास्थल पर पहुंचा. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर बर्बाद हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार आगलगी में बाइक रिपेयरिंग की दो दुकानें व एक सैलून पूरी तरह नष्ट हो गया. आगलगी में मो आसिफ की बाइक सर्विसिंग की दुकान में एक पुरानी बाइक सहित करीब 40 हजार रुपये के सामान की क्षति का अनुमान लगाया गया है. वहीं मो इम्तियाज की बाइक सर्विसिंग दुकान में चार पुरानी बाइक व दो बाइक के पार्ट्स समेत करीब दो लाख रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा मुकेश कुमार का सैलून भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. इस दुकान में करीब एक लाख रुपये की क्षति बतायी गयी है. कटेहर गाछी निवासी दुकानदार मो इम्तियाज ने बताया कि वह देर रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर गया था. रात करीब 1:40 बजे मोबाइल कॉल से आग लगने की सूचना मिली. जब तक वह दुकान पहुंचा, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था. बाद में दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. तब तक तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर बर्बाद हो चुकी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










