नशा के खिलाफ जीविका दीदियों ने निकाली रैली

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Nov 2025 11:02 PM

विज्ञापन

नशा के खिलाफ जीविका दीदियों ने निकाली रैली

विज्ञापन

लखीसराय. नशा मुक्त अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के पर जीविका दीदियों ने नशा के खिलाफ एक बार फिर आवाज बुलंद किया. 18 नवंबर को अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर जीविका दीदियों ने रैली निकाली और अपने-अपने सामुदायिक संगठनों में संकल्प सभा का आयोजन किया. लखीसराय जिला के सभी 7 प्रखंडों में गठित 17 संकुल स्तरीय संघ एवं 4 सौ से अधिक ग्राम संगठनों में नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन जीविका दीदियों द्वारा किया गया. जीविका दीदियों ने नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत का संकल्प लिया और फिर अपने अपने गांव में रैली भी निकाली. जीविका दीदियों ने लोगों से अपने परिवार और बच्चों की खुशहाली के लिए नशा नहीं करने की अपील की. इसके साथ ही सभी ग्राम संगठनों में केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये वेब लिंक से भी जीविका दीदियां, कैडर और जीविका कर्मी जुड़े और ऑन लाइन भी नशा नहीं करने और नशा के खिलाफ अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया. वेब लिंक से नशा मुक्ति अभियान के लिए संकल्प लेने वाली जीविका दीदियां, कैडर और जीविका कर्मियों को प्रमाण पत्र भी ऑन लाइन जारी किया गया. नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूद्ध समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशा-मुक्ति का संदेश पहुंचाने की शपथ जीविका दीदियों ने दृढ़ संकल्प के साथ ली और लोगों से स्वस्थ, सुरक्षित व जागरूक समाज के निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन