दामोदरपुर गांव के लोगों के जमीन पर बन रहा ग्रीन फील्ड
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Mar 2026 6:46 PM
विज्ञापन
मोकामा-हाथीदह से लखीसराय होते हुए ग्रीन फील्ड के निर्माण को लेकर सदर प्रखंड के दामोदरपुर गांव के जोगिया महा दलित टोला के लोगों का घर व जमीन जा रहा है
विज्ञापन
महादलित का टोला जोगिया टोला के लोगों की जमीन और घर ग्रीन फील्ड में जाने से मिलेगा मुआवजा
मुआवजा के साथ-साथ उन्हें वास के लिए मिलेगी जमीन, बेघर नहीं होंगे दलित
लखीसराय
मोकामा-हाथीदह से लखीसराय होते हुए ग्रीन फील्ड के निर्माण को लेकर सदर प्रखंड के दामोदरपुर गांव के जोगिया महा दलित टोला के लोगों का घर व जमीन जा रहा है. इस महादलित टोला में पांच सौ की आबादी का 50 घर बेघर होने का दलितों को चिंता सता रही है. किऊल-गया रेलवे लाइन के बाद दामोदरपुर होते समाहरणालय के पीछे से ग्रीन फील्ड का रास्ता जा रहा है. जिससे कि जोगिया महादलित टोला का अस्तित्व खतरे में आ सकता है. ग्रीन फील्ड गुजरने के बाद इस महादेवी टोला का कई मकान एवं कई लोगों की जमीन जा सकती है. महादलित टोला के लोगों को बेघर होने की चिंता सता रही है. इस बात को लेकर अधिकारियों द्वारा महादलित टोला का निरीक्षण भी किया गया. इस संबंध में भू-अर्जन पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि जोगिया महा दलित टोला का निरीक्षण किया गया है एवं सदर प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी एवं अन्य पढ़ाई अधिकारी को सरकारी जमीन तलाश करने की निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जोगिया महादलित टोला के बगल में ही सरकारी जमीन है. जिसे निरीक्षण कर मापी किया जाय. उन्होंने कहा कि मकान टूटने एवं जमीन जाने के बाद कागजात दिखाने पर जमीन एवं मकान का मुआवजा के रूप में मोटी रकम दी जायेगी. इसके साथ ही उन्हें बेसिगत जमीन का पर्चा भी दिया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










