युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना सरकार उद्देश्य: डीएम
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 12 Mar 2026 5:45 PM
विज्ञापन
विभिन्न स्वरोजगार व उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को ऋण स्वीकृति व वितरण के उद्देश्य से गुरुवार को लखीसराय संग्रहालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया
विज्ञापन
लाभुकों को शिविर में प्रदान किया गया स्वीकृत ऋण राशि का चेक
उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम को बनायें सफल: डीएम
लखीसरायविभिन्न स्वरोजगार व उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को ऋण स्वीकृति व वितरण के उद्देश्य से गुरुवार को लखीसराय संग्रहालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिला उद्योग केंद्र की आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम मिथलेश मिश्र ने की. शिविर में विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों को ऋण स्वीकृति प्रदान की गयी तथा कई लाभुकों के बीच ऋण का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान डीएम मिथिलेश मिश्र ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है. उन्होंने लाभुकों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम को सफल बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा, एलडीएम संजीत कुमार, उद्योग विभाग, पटना के आशीष कुमार सहित विभिन्न बैंकों के समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में लाभुक, बैंक प्रतिनिधि एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.——————————————————————————————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










