आठ माह से लापता लड़की बरामद, परिजन को सौंपा
स्थानीय थाना क्षेत्र से 16 जनवरी 2025 से लापता युवती को लेकर परिजनों ने मेदनीचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी
मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र से 16 जनवरी 2025 से लापता युवती को लेकर परिजनों ने मेदनीचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. मेदनीचौकी पुलिस ने लापता लड़की की बरामदगी की, फिर उसे लखीसराय कोर्ट में बयान दिलवाया गया. इससे पूर्व लड़की भागलपुर जिले में विकास कुमार से शादी कर ली और आठ माह से ससुराल में ही थी. मुंगेर में लड़की के पढने के दौरान लड़के से प्रेम-प्रसंग हुआ था. बीते आठ माह बाद ससुराल में अनबन होने के बाद लड़की के अनुसार पति विकास कुमार ने अभयपुर रेलवे स्टेशन पर उसे को छोड़ कर चला गया था. वहां से लड़की अकेले गांव लौटी तो दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मेदनीचौकी थाना की पुलिस उसे बरामद कर कोर्ट में बयान करवाया, फिर कोर्ट के आदेशानुसार उक्त लड़की को ससुराल भागलपुर जिला के गोराडीह में पति के घर पहुंचाया तथा कानूनी तरीके से दोनों को मेलभाव से जिंदगी जीने की सलाह देकर कबुलनामा लिखवाया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया बरामद लड़की को बयान करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










