ePaper

बैंक के बाहर घूम रहे तिवारी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 07 Oct 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक के बाहर घूम रहे तिवारी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

बैंक के बाहर घूम रहे तिवारी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन

बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों से राशि निकासी करने वाले उपभोक्ताओं से करते हैं छिनतई

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड व 39 सौ रुपये बरामद

लखीसराय. कवैया थाना पुलिस मंगलवार को बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान से राशि निकासी कर रहे उपभोक्ताओं को अपना शिकार बनाने वाले तिवारी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को एसपी अजय कुमार अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि हाल के दिनों में कवैया थाना सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित बैंक व वित्तीय संस्थान से राशि लेकर लौट रहे उपभोक्ताओं छिनतई की घटना बढ़ी थी, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी सजग रही. लगातार चौकसी बरत रही थी. इसी क्रम में छह अक्तूबर को समाहरणालय के सामने जमुई मोड़ के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप से चार युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा, जिसकी सूचना मिलने पर कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई के साथ एक टीम का गठन करते हुए बैंक के पास छापेमारी प्रारंभ किया. छापेमारी के क्रम में तकनीकी सूचना व सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो के आधार पर तिवारी गैंग के चार सदस्य को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि ये सभी राशि चोरी या छिनतई करने के उद्देश्य से बैंक के आसपास घूम रहे थे. एसपी ने बताया कि इन लोगों के द्वारा पूर्व में जमुई, लखीसराय व शेखपुरा जिला में कारित किये गये कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इन लोगों ने बताया कि ये सभी बैंक एवं बैंकों के आसपास के जगहों में ग्राहकों के थैला काटकर, छिनतई कर, जेब काटकर, एटीएम में घुसकर कार्ड बदल कर अपने तरीकों से राशि चोरी करते हैं. इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता किया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा निवासी राजकिशोर मिश्रा के पुत्र विक्की मिश्रा, दिलीप तिवारी के पुत्र अमित तिवारी, कृष्ण तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी व विक्की मिश्रा के पुत्र ध्रुव कुमार शामिल है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास घटना में कारित करने में उपयोग करने वाला दो मोबाइल, एसबीआई का एक एटीएम व चोरी किया हुआ 39 सौ रुपये बरामद किया गया. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा सअनि राजू प्रसाद, पीटीसी अमित कुमार व जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कवैया थाना में छिनतई व चोरी के लगभग छह मामले दर्ज है, इसके अलावा अन्य थानों से आरोपितों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन