कजरा से चार शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 07 Nov 2025 6:16 PM
उत्पाद पुलिस ने कजरा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने कजरा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में विलासपुर जिला के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक नगरमुसम खदान निवासी प्रकाश देवागन के पुत्र उदय देवागन, कजरा थाना क्षेत्र के अरमा निवासी नारायण मंडल के पुत्र राहुल कुमार व गणेश दास के पुत्र किशोर कुमार तथा मुंगेर जिला के फुलका गुमटी निवासी अशोक तांती के पुत्र रंजीत कुमार शामिल है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










