गरीबनगर में मच्छर उन्मूलन के लिए की गयी फॉगिंग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 7:28 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा नगर परिषद के द्वारा शनिवार की देर शाम वार्ड संख्या आठ के गरीबनगर गांव में ऑटो से फॉगिंग करायी गयी.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा नगर परिषद के द्वारा शनिवार की देर शाम वार्ड संख्या आठ के गरीबनगर गांव में ऑटो से फॉगिंग करायी गयी. फॉगिंग मशीन को देखकर ग्रामीणों में मच्छरों के उन्मूलन को लेकर काफी राहत देखी गयी. लोगों ने बताया कि वर्तमान में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ गया है. खास कर लोगों में डेंगू मच्छरों से दहशत बना हुआ है. बीते वर्षों में इस गांव का एक युवक डेंगू से ग्रसित होकर मौत का शिकार हो गया था, तब से गांव के लोग डेंगू से काफी खौफजदा हैं. ऐसे में सूर्यगढ़ा नगर परिषद की ओर से फॉगिंग की पहल को लोगों ने काफी सराहनीय बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन