शराब के साथ दो महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 10 Mar 2026 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ दो महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

देसी व विदेशी शराब बरामद, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ शराबी भी पकड़े गये

लखीसराय. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मद्य निषेध थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. सोमवार की देर शाम से मंगलवार की सुबह तक चलाये गये अभियान में पुलिस ने दो महिला सहित पांच तस्करों को देसी व विदेशी शराब के साथ अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया. वहीं इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ शराबियों को भी पकड़ा गया. मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब और बीयर की खेप भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि किऊल रेलवे स्टेशन से 7.5 लीटर बियर व तीन लीटर विदेशी शराब के साथ पटना जिला के मोकामा निवासी रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया गया. वहीं नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला से वहीं के निवासी विरेंद्र पासवान को 1.5 लीटर चुलाई शराब के साथ व कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी कवैया से वहीं के निवासी श्रवण चौधरी को 2.4 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ पोखर के पास से पीरीबाजार निवासी रेखा देवी को दो लीटर व कुसुम देवी को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला से स्थानीय विजय चौधरी उर्फ कारू चौधरी व जीतू कुमार को दूसरी बार शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. इनके अलावा पीरीबाजार के उदय कुमार, कारे कुमार, बड़हिया थाना क्षेत्र के मुकुल कुमार व लालू कुमार तथा साहेबगंज निवासी बबलू सोरेन व ताला टुडू को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन