शराब के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी व देसी शराब बरामद की है

विज्ञापन

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी व देसी शराब बरामद की है. साथ ही एक ऑटो को भी जब्त की है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर छापेमारी के दौरान एक ऑटो पर से दो शराब तस्करों को 108 लीटर विदेशी शराब के साथ बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. मुक्ति नारायण सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार तथा झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत भुल्ली थाना क्षेत्र के नई इस्लामपुर निवासी मो. सगीर के 29 वर्षीय पुत्र मो. मिलन को गिरफ्तार किया. किऊल थाना क्षेत्र के किऊल स्टेशन के बाहर से रॉयल चैलेंज कंपनी की 750 एमएल की 4 बोतल में तीन लीटर विदेशी शराब के साथ बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के गोहरी निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र गौतम कुमार को पकड़ा है. जबकि किऊल थाना क्षेत्र के ही वृंदावन से बासो यादव के पुत्र अशोक यादव को रॉयल चैलेंज कंपनी की 375 एमएल की दो बोतल में 750 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव गंगटा टोला में छापेमारी कर उसी गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी स्व. योगेंद्र केवट के पुत्र अशोक केवट को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन