मध्य विद्यालय मसूदन में चोरों का धावा: 36 पंखे चोरी, अलमारी तोड़कर जरूरी दस्तावेज और सामग्री नष्ट

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

सूचना पर स्कूल पहुंच जांच करते पुलिस पदाधिकारी

School Theft: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जमुई सदर अस्पताल परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. डीएस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया. कार्यक्रम का संचालन योग गुरु प्रवीण के मार्गदर्शन में किया गया.

विज्ञापन

पीरीबाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट

School Theft: जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया जा रहा था, वहीं लखीसराय के पीरीबाजार में शिक्षा के मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया. रात के अंधेरे में बदमाश स्कूल की खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे और एक-दो नहीं, बल्कि 36 पंखे खोलकर ले गए. इतना ही नहीं, अलमारी तोड़कर शिक्षण सामग्री भी बर्बाद कर दी. सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए.

योग दिवस की सुबह खुला चोरी का राज

शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए जब प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार शंकर अन्य शिक्षकों के साथ विद्यालय पहुंचे तो स्कूल का नजारा बदला हुआ था. कई कमरों के ताले टूटे हुए थे, खिड़कियां उखड़ी पड़ी थीं और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ.

सुनियोजित तरीके से की गई वारदात

प्रधानाध्यापक के अनुसार चोर विद्यालय के दक्षिणी हिस्से के तीन कमरों और उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित सीआरसी भवन की खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे. बदमाशों ने कमरों में लगे 12 नए और 24 पुराने पंखे खोल लिए. कुल 36 पंखे चोरी कर लिए गए, जिससे विद्यालय को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

अलमारी तोड़कर शिक्षण सामग्री की बर्बादी

चोर केवल पंखे ही नहीं ले गए, बल्कि विद्यालय के दक्षिण-पश्चिम भाग स्थित एमसीएस भवन में भी जमकर उत्पात मचाया. वहां रखी लोहे की अलमारी को किसी भारी औजार या कटर की मदद से तोड़ दिया गया. अलमारी में रखी महत्वपूर्ण शिक्षण सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में चर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पीरीबाजार थाना की सहायक थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की. प्रखंड उपप्रमुख निलेश कुमार ने भी विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की.विद्यालय प्रशासन की ओर से थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

स्कूल सुरक्षा पर उठे सवाल

एक ही रात में विद्यालय से 36 पंखों की चोरी ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

ALSO READ: अधिकारियों और चिकित्सकों ने किया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन