बड़हिया में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम आयोजित, जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो - महिलाओं से वार्ता करते बाल विकास निगम के कर्मी | Prabhat Khabar Network

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बड़हिया में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने और 6 माह तक केवल मां का दूध पिलाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में बाल विवाह रोकने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई.

विज्ञापन

World Breastfeeding Week: लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को बड़हिया प्रखंड के प्रतापपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-30 पर 'सखी वार्ता' कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने भाग लिया. इसका उद्देश्य स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देना था.

जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान पर जोर

हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा कि नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का पहला गाढ़ा पीला दूध अवश्य पिलाना चाहिए. उन्होंने बताया कि पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देना चाहिए और इसके बाद पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना चाहिए. इससे शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ मां के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है.

कुपोषण रोकथाम और संतुलित आहार की जानकारी

पोषण मिशन के जिला परियोजना सहायक सौरभ कुमार ने माताओं को कुपोषण की रोकथाम, संतुलित आहार, शिशु देखभाल और पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि सही पोषण से बच्चों के स्वस्थ विकास और बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है.

लैंगिक समानता और हेल्पलाइन की दी जानकारी

लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने महिलाओं को लैंगिक समानता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का संदेश दिया. वहीं लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी देते हुए महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने की अपील की.

बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ

World Breastfeeding Week: कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं और ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाई गई. विशेषज्ञों ने कहा कि बाल विवाह समाज और बच्चों के भविष्य दोनों के लिए नुकसानदायक है तथा इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं.

Also Read : डेहरी EO हत्याकांड: पटना समेत राज्यभर के कार्यपालक पदाधिकारी सामूहिक अवकाश पर, मांगों को लेकर किया सड़क जाम


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन