सावन में कांवड़ियों की भीड़ को लेकर किउल रेल पुलिस अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर बढ़ाई गई निगरानी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- लखीसराय स्टेशन पर गश्त लगाते पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network

सावन माह में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किउल रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. विशेष अभियान चलाकर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सघन निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके.

विज्ञापन

Kiul RPF Alert: लखीसराय. सावन माह में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किउल रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सघन निगरानी की जा रही है. दिन के साथ-साथ रात में भी सुरक्षा जांच अभियान लगातार जारी है.

रात और सुबह की ट्रेनों पर विशेष नजर

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि विक्रमशिला एक्सप्रेस, दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. खासकर देर रात और अहले सुबह संचालित ट्रेनों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

सीसीटीवी और अनाउंसमेंट से निगरानी

रेल पुलिस द्वारा स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही माइक से लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रियों और कांवड़ियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं.

कांवड़ियों की सुविधा पर विशेष ध्यान

सावन के दौरान किउल और लखीसराय स्टेशन पर सुल्तानगंज तथा देवघर आने-जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है. इसे देखते हुए रेल पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दे रही है. जरूरत पड़ने पर पेयजल, स्वास्थ्य सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं.

वरिष्ठ अधिकारी रख रहे लगातार नजर

Kiul RPF Alert: आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं ताकि सावन के दौरान यात्रियों और कांवड़ियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन