फूड मेकर की गोदाम एवं हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Updated:
विज्ञापन

फूड मेकर की गोदाम एवं हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना चौक स्थित नेशनल वुड मेकर के दो गोदामों और शिव दुर्गा प्लाई एंड हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. सुबह लगभग आठ बजे, एक कोचिंग छात्रा ने सबसे पहले नेशनल वुड मेकर के बंद गोदाम में आग लगी देखी और उसने पड़ोस के दवा दुकानदार को इसकी सूचना दी. दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर समरसेबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैल रही थी. देखते ही देखते, आग ने नेशनल वुड मेकर के दूसरे गोदाम और उसके आगे स्थित शिव दुर्गा प्लाई एंड हार्डवेयर की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया. अग्निशमन विभाग ने एक वाहन भेजा, इसके बाद, एक बड़ा दमकल वाहन मौके पर पहुंचा. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया. शिव दुर्गा प्लाई एंड हार्डवेयर के मालिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें उनकी बेटी ने आग लगने की खबर दी थी. जब वे दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि उनकी दुकान का काफी सामान जल चुका था. उन्होंने बताया कि वे दुर्गा पूजा की तैयारियों में लगे हुए थे और इसी बीच यह हादसा हो गया. टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि दोनों दुकानों के मालिकों ने आग लगने के संबंध में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन