पटवन करते समय करेंट लगने से किसान की मौत

टाल क्षेत्र के बीरूपुर थाना अंतर्गत निजामपुर बहियार में गुरुवार को एक किसान की करेंट लगने से मौत हो गयी
बीरूपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर बहियार में गुरुवार की घटना
बड़हियाटाल क्षेत्र के बीरूपुर थाना अंतर्गत निजामपुर बहियार में गुरुवार को एक किसान की करेंट लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निजामपुर गांव निवासी देवनाथ महतो के 44 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मनोज कुमार गुरुवार सुबह अपने खेत में पटवन (सिंचाई) करने के लिए बहियार गये थे. खेत की सिंचाई के लिए वहां बिजली से चलने वाला पंप लगाया गया था, जिससे पानी खेत में डाला जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंचाई के दौरान पंप के आसपास काफी मात्रा में पानी जमा हो गया था. खेत में अधिक पानी भर जाने के कारण मनोज कुमार उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करेंट लग गया. करेंट लगते ही वह वहीं गिर पड़े और कुछ ही क्षणों में उनकी मौत हो गयी. लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




