सीओ-आरओ के सामूहिक अवकाश से अंचल कार्यालयों में पसरा सन्नाटा
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Mar 2026 6:42 PM
विज्ञापन
सीओ-आरओ के सामूहिक अवकाश से अंचल कार्यालयों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से दाखिल-खारिज व जमाबंदी सुधार का काम ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी
लखीसराय. जिले के सीओ व आरओ के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के बाद अंचल कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं इससे पहले ही राजस्व कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं, जिसके कारण अंचल कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप हो गया है और लोगों को लगातार चक्कर लगाना पड़ रहा है. सीओ व आरओ के सामूहिक अवकाश पर जाने को लेकर स्थानीय विधायक सह सूबे के भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी चेतावनी दी है. हालांकि विभिन्न अंचलों के सीओ व आरओ का कहना है कि उनका उद्देश्य सरकार को डिस्टर्ब करना नहीं है. वे अपने संवर्ग में छेड़छाड़ किये जाने के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गये हैं व अपने हक की बात रखते हुए सरकार से सार्थक वार्ता व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि उनके अधिकार को कोई और लेना चाहता है, जिसके कारण वे सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने के लिए तैयार हैं.इधर, राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी सुधार समेत अन्य राजस्व संबंधी कार्य करीब एक पखवारा से ठप पड़ा हुआ है. इसके कारण जमीन से जुड़े काम के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसी को जमीन की बिक्री के लिए दाखिल-खारिज या जमाबंदी सुधार कराना है, तो किसी को नौकरी से संबंधित कागजात के लिए परिमार्जन कराना है. लेकिन सामूहिक अवकाश और हड़ताल के कारण इन सभी कार्यों पर असर पड़ा है. लोग आपस में चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि आखिर यह हड़ताल कब तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










