जिला प्रधान न्यायाधीश व डीएम ने किया मंडलकारा का निरीक्षण
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार को जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा व डीएम मिथिलेश मिश्र मंडलकारा लखीसराय का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन
लखीसराय.
उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार को जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा व डीएम मिथिलेश मिश्र मंडलकारा लखीसराय का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मंडलकारा में किसी भी तरह का जाति आधारित भेदभाव नहीं है तथा इसकी कोई भी शिकायत नहीं पायी गयी. इस दौरान मंडलकारा में औषधीय धन्वंतरि पार्क भी उनके द्वारा उद्घाटन किया गया तथा पार्क में पौधारोपण भी की गयी. निरीक्षण के क्रम अधिकारियों ने मंडलकारा के विधि व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किये. साथ में सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, जेल अधीक्षक रामाधार सिंह, उपाधीक्षक प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










