12 मार्च को जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव, व्यवहार न्यायालय परिसर में बढ़ी गहमागहमी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Mar 2026 5:48 PM

विज्ञापन

12 मार्च को जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव, व्यवहार न्यायालय परिसर में बढ़ी गहमागहमी

विज्ञापन

सुबह आठ से तीन बजे तक मतदान, शाम पांच बजे से मतगणना

लखीसराय. 12 मार्च को जिला विधिज्ञ संघ लखीसराय के विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जायेगा. चुनाव को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर व जिला विधिज्ञ संघ भवन में गहमागहमी बनी हुई है. उम्मीदवार अधिवक्ता अपने पक्ष में मतदाता अधिवक्ताओं को गोलबंद करने में जुटे हुए हैं. उम्मीदवार अधिवक्ताओं द्वारा अपने नाम की छोटी-छोटी पर्ची मतदाताओं को देकर 12 मार्च को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है. इसी बीच मंगलवार को चुनाव के लिए बनाये गये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास प्रसाद सिंह ने एक सूचना जारी कर सभी मतदाता अधिवक्ताओं से निर्धारित समय पर चुनाव कार्य में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नये अधिवक्ताओं को सूचित किया गया है कि वे मतदान के लिए अपना पहचान पत्र साथ में लाना सुनिश्चित करें, अन्यथा उन्हें मत देने से वंचित किया जा सकता है. जारी सूचना के अनुसार मतदान का समय 12 मार्च को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं संध्या पांच बजे से मतगणना का समय तय किया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान स्थल जिला विधिज्ञ संघ लखीसराय के प्रथम भवन के निचली तल पर बनाया गया है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन