बीज वितरण को लेकर सदर प्रखंड कृषि कार्यालय में उमड़ रही भीड़

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Nov 2025 7:12 PM

विज्ञापन

Crowds gathered at the agriculture office

विज्ञापन

रबी फसल के सभी प्रकार के बीज का हो रहा वितरण, उमड़ रही महिला किसानों की भीड़

लखीसराय. सदर प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में रबी फसल के बीज का वितरण किया जा रहा है. बीज वितरण में अधिकांश महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है. 70 प्रतिशत से ऊपर तक बीज पर अनुदान मिल रहा है. बीज वितरण में महिला किसान की अधिक भीड़ देखी जा रही है. किसानों के द्वारा बीज लेने से पहले आवेदन ऑनलाइन कराया जाता है. जिसके बाद ही उन्हें बीज प्राप्त कराया जाता है. बीज के वितरण को लेकर सुबह 10 बजे से ही किसान लाइन में खड़े हो जाते हैं. महिला एवं पुरुष का अलग-अलग लाइन लगाया जाता है. सबसे अधिक चना के बीज की डिमांड है. गेहूं की बुआई अब शुरू हो चुकी है. किसानों ने अब गेहूं के बीज भी लेना शुरू कर दिया है. वहीं मसूर का बीज अब समाप्त ही होने वाला है. वर्तमान में धान की कटनी के बाद गेहूं की बुआई शुरू हुई है.

————————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन